Skip to main content

किराए का घर या अपना घर? आंकड़ों से समझें EMI और किराए की पूरी तुलना- 2026

Ghar baithe kamana hai to Ye Vyapar karen-2026 me

 
2026 के 10 बेहतरीन आइडिया, ज़रूरी रजिस्ट्रेशन और कमाई के तरीके आसान भाषा में जानें।

परिचय: घर से शुरू होने वाला व्यापार क्या है?

 पैकेजिंग और मैन्युफैक्चरिंग जैसे काम घर से भी शुरू किए जा सकते हैं।⁶[/caption] आज के डिजिटल दौर में बिना बड़ी दुकान या ऑफिस के भी घर से शुरू होने वाले व्यापार करके अच्छी कमाई की जा सकती है। कम निवेश, कम जोखिम और ज़्यादा flexibility की वजह से यह विकल्प महिलाओं, युवाओं, नौकरीपेशा और रिटायर्ड लोगों के लिए बेहद लोकप्रिय है। 👉 अगर आप भी कम पैसों में अपना बिज़नेस शुरू करना चाहते हैं, तो यह guide आपके लिए है।

घर से शुरू होने वाले बिज़नेस वे काम हैं जिनके लिए अलग दुकान या बड़े सेटअप की ज़रूरत नहीं होती। हर बिज़नेस के लिए बड़ी पूंजी नहीं चाहिए, कुछ काम घर से शुरू हो सकते हैं, जबकि कुछ में छोटा वर्कस्पेस, उपकरण या शुरुआती स्टॉक लगता है। 2026 के लोकप्रिय विकल्प ये हैं:  (lendingkart)

https://www.setmoneyinvest.com/zero-investment-business-ideas/

1. टिफिन / होम कुकिंग सर्विस

घर के किचन से ऑफ़िस वालों, छात्रों और PG में रहने वालों को खाना देना। टिफिन को कम निवेश वाले बिज़नेस में गिना जाता है। FSSAI रजिस्ट्रेशन ज़रूर लें।  (lendingkart)

2. डिजिटल मार्केटिंग / फ्रीलांसिंग

छोटे दुकानदारों और ब्रांड्स के सोशल मीडिया, विज्ञापन और SEO का काम संभालना। सिर्फ़ लैपटॉप और इंटरनेट चाहिए, पर स्किल सीखना पड़ता है।

3. ऑनलाइन रीसेलिंग

थोक में सामान लेकर Meesho, Amazon, Instagram या WhatsApp के ज़रिए बेचना। ऑनलाइन रीसेलिंग भी कम निवेश वाले विकल्पों में शामिल है। इसमें स्टॉक का जोखिम कम रखने के लिए छोटी मात्रा से शुरू करें।  (lendingkart)

4. होम ट्यूशन / ऑनलाइन कोचिंग



स्कूल के विषय, स्पोकन इंग्लिश या कोई कला सिखाना। इसमें लगभग शून्य निवेश है और कमाई आपके अनुभव पर टिकी है।

5. पालतू जानवरों से जुड़ा बिज़नेस

2026 में घरों में पालतू जानवर रखने का चलन तेज़ी से बढ़ा है और लोग उन पर खर्च करने से पीछे नहीं हटते। घर का बना ताज़ा पेट फ़ूड या ट्रीट्स बनाकर बेचना इसका एक उदाहरण है।  (lendingkart)

6. इको-फ़्रेंडली और पर्सनलाइज़्ड प्रोडक्ट्स

टिकाऊ पैकेजिंग जैसे पर्यावरण वाले बिज़नेस और पसंद के अनुसार बनाए गए प्रोडक्ट या सेवाओं (जैसे पर्सनलाइज़्ड मील किट) की मांग बढ़ रही है। बाँस के टूथब्रश, कपड़े के थैले और कस्टम गिफ़्ट इसी में आते हैं।  (bajajfinserv)

7. कंटेंट राइटिंग / ब्लॉगिंग / यूट्यूब

लिखना, वीडियो बनाना या वेबसाइट चलाकर विज्ञापन और एफ़िलिएट से कमाना। नतीजा आने में 6-12 महीने लग सकते हैं।

8. घर पर बेकरी, अचार, मसाले या हैंडमेड सामान



केक, कुकीज़, अचार या मोमबत्तियाँ बनाकर लोकल और ऑनलाइन बेचना। इसमें शुरुआत छोटी रहती है और ब्रांड धीरे-धीरे बनता है।

शुरू करने से पहले ध्यान दें

पहले अपनी स्किल और बजट देखकर एक ही आइडिया चुनें।

खाने से जुड़े काम में FSSAI, और बिक्री बढ़ने पर GST/उद्यम रजिस्ट्रेशन की जानकारी लें।

शुरुआत छोटी रखें, पहले 3-6 महीने कमाई की उम्मीद कम रखें।

ऑनलाइन लेखों में बताए निवेश और मुनाफ़े के आंकड़े अनुमान हैं, गारंटी नहीं।

9. म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर / इंश्योरेंस एजेंट

लोगों को SIP, म्यूचुअल फंड या बीमा पॉलिसी दिलवाना और बदले में कमीशन पाना। इसके लिए NISM की परीक्षा पास करके AMFI से ARN लेना होता है (बीमा के लिए IRDAI की परीक्षा)। निवेश लगभग शून्य है, पर भरोसा बनाने में समय लगता है। कमाई ग्राहकों की संख्या पर निर्भर है और शुरू में कम रहती है।

10. बैंकिंग एजेंट / CSP (ग्राहक सेवा केंद्र)

किसी बैंक का प्रतिनिधि बनकर गाँव या मोहल्ले में खाता खोलना, पैसे जमा-निकासी (AEPS), बिल भुगतान और रिचार्ज की सेवा देना। इसमें बैंक या उसकी अधिकृत कंपनी से जुड़ना पड़ता है, और आमतौर पर इंटरनेट, लैपटॉप या मशीन तथा छोटी जगह चाहिए। कमाई हर लेन-देन पर मिलने वाले कमीशन से होती है। इसकी शर्तें बैंक के अनुसार बदलती हैं, इसलिए जुड़ने से पहले बैंक से सीधे पूछ लें।

सावधानी: "घर बैठे लाखों कमाएँ" या "पैसे दोगुने" जैसे विज्ञापनों से बचें। हर पैसों वाले काम के लिए ज़रूरी रजिस्ट्रेशन पहले लें।

👉 https://www.setmoneyinvest.com/business-kaise-badhaye-2026/

 घर से व्यापार करने के फायदे

  1.  कम निवेश में शुरुआत
  2.  किराया और स्टाफ का खर्च नहीं
  3.  समय की पूरी आज़ादी
  4.  परिवार के साथ रहते हुए कमाई
  5. हजारों Rs. महीने दुकान के किराये की बचत
  6.  Online–Offline दोनों ऑप्शन

 घर से व्यापार को सफल कैसे बनाएं?

✔️ एक ही काम से शुरुआत करें ✔️ Local + Online दोनों ग्राहक बनाएं ✔️ Social Media का इस्तेमाल करें ✔️ खर्च कम रखें, मुनाफा बढ़ाएं ✔️ धीरे-धीरे scale करें

 आम गलतियाँ (Avoid These)

❌ बिना प्लान शुरू करना ❌ बहुत सारे business एक साथ ❌ Pricing गलत रखना ❌ Marketing न करना

  दुबई में कैसे शुरू करें business , क्या है नियम, क़ानून- पूरी पोस्ट पढ़ें

 कुछ अन्य business Ideas है जो घर से ही हों और निवेश भी कम हो

What are the types of businesses that can be done from home and also require less money?

- 2025-26 (Low Cost Business Ideas) :

  • सरकार और लोन संस्थान आसान भुगतान विकल्पों के साथ स्टार्ट-अप के लिए सभी ज़रूरी आर्थिक मदद प्रदान करते हैं ।
  • स्टार्ट-अप्स के लिए कम लागत वाले बिज़नेस आइडिया में से एक आकर्षक आइडिया फैशन एक्सेसरी और कपड़ों का बिज़नेस है जिसमें अधिक पहुंच के कारण अधिक इनकम अर्जित करने की अधिक क्षमता है।
  • यह आइडिया विशेष रूप से युवा महिलाओं के फैशन डिजाइनर्स के लिए आदर्श विकल्प है जो फैशन के क्षेत्र में आवश्यक ज्ञान और अनुभव रखते हैं
  • डिज़ाइनिंग के बिज़नेस में अगर उचित मात्रा में प्रतिक्रियाएं मिलनी शुरू हो जाए तो ई-कॉमर्स दिग्गजों, जैसे Amazon, अलीबाबा, ई-बे, वॉलमार्ट, फ्लिपकार्ट, आदि की पार्टनरशिप के साथ वैश्विक बाजारों में भी अपने बिज़नेस को बढ़ाया जा सकता है।
  • स्टार्ट-अप के लिए कम लागत वाले आइडिया में एक आइडिया एग्रीकल्चर स्टार्ट-अप का है जो कि विशेष रूप से ऑर्गेनिक फलों और सब्जियों का काम करता है।
मार्केट स्टडी से साबित होता है कि किराने की डिलीवरी कंपनियों, जैसे बिग बास्केट और Blinkit के आने के बाद, कृषि अच्छी इनकम प्राप्त करने के लिए एक आकर्षक बिज़नेस बन गया है|

किसी भी ई-कॉमर्स कंपनी से अपने किसी भी व्यवसाय के लिए लीड प्राप्त करना।

Getting leads for any of your business from any e-commerce company.

इसके लिए सबसे पहले e commerce company क्या है।यह कैसे काम करती है इसको समझना होगा। आप यदि कोई भी on line business करना चाहते है, तो आप इनके साथ मिलकर अच्छा बिजनेस कर सकते है । जाए Just dial, India Mart, etc.  Business कोई भी हो किसी भी व्यवसाय को बढ़ाने के लिए आपको ग्राहकों की जरूरत तो होती ही है ।

यदि आपने कोई दुकान मार्केट में कर रखी है तो आपको ग्राहकों को ढूंढने की जरूरत नहीं है। और दुकान करने के लिए आपको लाखों रुपए की investment भी करनी पड़ेगी। लेकिन इस आर्टिकल में हम आपको बता रहे है की कोन सा बिजनेस काम लागत में घर बैठे हो सकता है।

वही पर ये e commerce company आपको घर बैठे बिना दुकान करे ग्राहक देती है । उसी को बोलते है leads generate करना। बदले में आपसे ये e commerce company कुछ पैसे जरूर लेती है और आपके मोबाइल पर leads भेजती रहती है। आपको उन लीड्स मतलब ऑर्डर के आते ही ऑनलाइन डिलीवरी  (जो व्यवसाय आप ने शुरू किया है )करनी होती है।

आप जिस भी प्रकार का बिजनेस करना चाहते है आपको इन e commerce company से संपर्क करना होगा।

आज हजारों तरह के बिजनेस इन e commerce sites पर हो रहे है । तो आप अपनी रुचि के अनुसार आज ही एक नया start-up business शुरू कीजिए और लाखों रुपए कमाइए।

Dropshipping Business से पैसे कैसे कमाएं? 2026 में बिना निवेश ऑनलाइन कमाई का पूरा तरीका

समय लगेगा प्रयास जारी रखिए ।

देखिए दोस्तों बिज़्नेस ऑनलाइन हो या ऑफ़्लाइन समय लगेगा , निरंतर प्रयास जारी रखिए।

प्रोडक्ट रीसर्च करें-

यदि आप डिमांड को रीसर्च करके ये जानने की कोशिश करते की डिमांड क्या है, प्रोफ़िट कितना है तो आप जल्दी मार्केट में अपनी जगह बना सकते है।

क्या क्या सामान चाहिए होगा?

इस व्यवसाय की शुरुआत के लिए आपको एक लैपटॉप, इंटरनेट कनेक्शन, प्रिंटर और अमेज़ॉन फ्लिपकार्ट ई-कॉमर्स वेबसाइट पर पंजीकरण करने के लिए जीएसटी नंबर और करंट बैंक अकाउंट की आवश्यकता होती है। यदि आपको यह समझ में नहीं आ रहा है कि कौन सा प्रोडक्ट सेल हो रहा है, तो आप अमेजॉन, फ्लिपकार्ट, मिंत्रा आदि पर जाकर देख सकते हैं कि किस तरह के प्रोडक्ट ई-कॉमर्स वेबसाइट पर बेचा जा रहा है। इससे आपको आईडिया मिल सकता है।

शुरू में कम क़ीमत के प्रोडक्ट बेचें-

हमारी सलाह है कि इस वेबसाइट पर आपको शुरुआत में छोटे और हल्के प्रोडक्ट बेचने चाहिए। इससे आपके लॉजिस्टिक कॉस्ट कम होगा, आप आसानी से पैकेजिंग कर सकेंगे और उत्पाद भी सस्ता होगा। आप खिलौने, बैग, महिलाओं के बैग, जूते, कपड़े, घड़ी, छोटे बच्चों के सामान आदि जैसे छोटे प्रोडक्ट चुन सकते हैं।और ये भी है कि जो सामान आपने बेचने के लिए चुने है उसे कोई और भी बेच रहा होगा , इसलिए क्वालिटी और प्राइज़ का ध्यान रखे।ऐड में खर्च करने से ज़्यादा अच्छा है कम प्रोफ़िट में सामान बेचना ।

अपनी खुद की वेब्सायट (Website)बनाएँ-

अपने सामान को बेचने के लिए अपनी website बनाए ताकि आप अपने प्रोडक्ट का प्रमोशन अच्छी तरह से कर सकें। जब आप इस तरह के व्यवसाय की शुरुआत करते हैं, तो पहले से ही अमेजॉन, फ्लिपकार्ट, मिंत्रा आदि वेबसाइटों पर बिक रहे उसी प्रोडक्ट को आप भी बेचें। इससे आपको तत्परता से आर्डर मिलने शुरू हो जाएंगे।

कोई भी काम करें confidence के साथ करें और positive सोचें ।

FAQs – घर से शुरू होने वाले व्यापार

Q1. क्या घर से व्यापार legal है? 

➡️ हाँ, छोटे स्तर पर बिना registration भी शुरू किया जा सकता है। 

Q2. कितना पैसा लगाना जरूरी है?

➡️ ₹5,000 से भी शुरुआत संभव है। 

Q3. महिलाएं कौन-सा business करें? ➡️ सिलाई, टिफिन, online teaching, freelancing।

Conclusion:

घर से शुरू होने वाले व्यापार आज सिर्फ विकल्प नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर बनने का मजबूत तरीका हैं।
अगर सही योजना, मेहनत और धैर्य हो – तो घर बैठे भी बड़ा business खड़ा किया जा सकता है।

 महत्वपूर्ण बिंदु:

  • हम SEBI, RBI या किसी भी सरकारी संस्था से पंजीकृत वित्तीय सलाहकार नहीं हैं।

  • होम लोन, बिज़नेस, निवेश, सरकारी योजनाओं या किसी भी वित्तीय निर्णय से पहले
    👉 अपने बैंक, वित्तीय सलाहकार या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें।

  • ब्याज दरें, नियम, योजनाएं और शर्तें समय-समय पर बदल सकती हैं, इसलिए अंतिम निर्णय से पहले आधिकारिक वेबसाइट या स्रोत से जानकारी की पुष्टि करें।

Disclaimer:

  • हमारी वेबसाइट पर दी गई जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, नुकसान या लाभ के घर से शुरू होने वाले व्यापार आज सिर्फ विकल्प नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर बनने का मजबूत तरीका हैं।

  • अगर सही योजना, मेहनत और धैर्य हो – तो घर बैठे भी बड़ा business खड़ा किया जा सकता है।लिए setmoneyinvest.com जिम्मेदार नहीं होगा।

Comments

सबसे अधिक पढ़ी जाने वाली पोस्ट

🖥️ Cyber Cafe Shop शुरू करें - 2026: कैफे की Work list और कमाई

Cyber Cafe Shop शुरू करें  परिचय अगर आप साइबर कैफे खोलने की सोच रहे हैं, तो पहले basic training लेना जरूरी है। इससे आप सभी services सही तरीके से दे पाएंगे। साइबर कैफे कैसे सीखें और training कहाँ मिलती है, इसकी पूरी जानकारी यहां देखें। आज के समय में Cyber Cafe Business सिर्फ इंटरनेट चलाने तक सीमित नहीं रहा। अगर कोई आज भी साइबर कैफे को “नेट चलाने की दुकान” समझता है, तो वह कमाई के कई मौके खो रहा है । आज का साइबर कैफे: डिजिटल सेवाओं का केंद्र है सरकारी कामों में लोगों की मदद करता है पढ़ाई, नौकरी और बिज़नेस से जुड़ी ज़रूरतें पूरी करता है इसी वजह से आज Cyber Cafe से हर महीने ₹30,000–₹70,000 तक कमाना संभव है , खासकर छोटे शहरों और कस्बों में। अगर आप कम निवेश में बिज़नेस शुरू करना चाहते हैं, 1 से 2 लाख से अच्छी शुरूआत कर सकते हैं, यदि वो भी नहीं हो तो पहले यह समझना जरूरी है कि फंडिंग कहाँ से मिलेगी , इसके लिए यह पोस्ट भी मदद करेगी: नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-- 👉 https://www.setmoneyinvest.com/business-funding-schemes-of-india/ [c Cyber Cafe vs CSC Center – कौन ज्यादा कमाई देता है? Cy...

UP महिला योजना 2026: महिलाओं को व्यापार के लिये ₹5 lakh का लोन- apply करें 

UP महिला योजना 2026: महिलाओं को UP व्यापार के लिये ₹5 lakh का लोन- apply करें इइस योजना के अन्तर्गत महिलाओं को व्यापार के लिए  loan की योजना बनाई है परिचय उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं के तहत महिलाएं अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए लोन ले सकती हैं। UP महिला योजना 2026- कौन सी योजना है मुख्य योजना मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के तहत महिलाओं को व्यवसाय के लिए लोन दिया जाता है। लोन की जानकारी विवरण जानकारी योजना मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना लोन राशि ₹50,000 – ₹5 लाख ब्याज सब्सिडी के बाद बहुत कम / शून्य आवेदन बैंक / CSC केंद्र प्रशिक्षण 30 घंटे अनिवार्य नया नियम (2026 अपडेट) अब ₹5 लाख तक लोन लेने के लिए: 30 घंटे का training जरूरी training certificate जमा करना होगा उसके बाद ही बैंक लोन देगा इन्हें भी पढ़ें- अगर आप रोजगार से जुड़ी और जानकारी चाहते हैं, तो NCS ID कैसे बनाएं यह गाइड जरूर पढ़ें।  उत्तर प्रदेश में रोजगार मेलों की जानकारी और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया ज...

सरकारी योजनाएं 2026: Sarkari Yojana List PDF डाउनलोड करें

सरकारी योजनाएं 2026: Sarkari Yojana List PDF डाउनलोड करें   यदि आप भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। SetMoneyInvest के इस विशेष लेख में हम आपको सरकारी योजनाएं 2026 की पूरी जानकारी देंगे। केंद्र सरकार और राज्य सरकारों द्वारा समय-समय पर समाज के हर वर्ग जैसे किसान, महिला, छात्र, और श्रमिकों के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की जाती हैं। इस पोस्ट में आपको Sarkari Yojana List PDF डाउनलोड करने का तरीका, आधिकारिक sarkari yojana app की जानकारी, और सभी मुख्य Pradhan Mantri Yojana की पूरी लिस्ट के साथ आवेदन करने की चरण-दर-चरण प्रक्रिया (How to Apply) जानने को मिलेगी। UP me old age pension ki sabhi jaankari Pradhan Mantri Yojana List 2026 (12 मुख्य योजनाएं और विवरण) भारत सरकार ने डिजिटल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए कई डिजिटल पोर्टल और योजनाएं लाइव की हैं। नीचे दी गई तालिका में भारत की 12 सबसे महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी, पात्रता और उनके आधिकारिक डायरेक्ट लिंक दिए...