₹2 लाख में कौन सा बिजनेस शुरू करें 2026 में?

₹2 लाख में कौन सा बिजनेस शुरू करें 2026 में?

बिजनेस शुरू करने के लिए पैसा कहाँ से आएगा? (Funding Sources)

 

Intro:

आज के समय में बहुत से लोग नौकरी के बजाय अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं। लेकिन कई लोगों को लगता है कि बिजनेस शुरू करने के लिए लाखों रुपये की जरूरत होती है।

सच यह है कि भारत में कई ऐसे बिजनेस हैं जिन्हें आप ₹50,000 से ₹2 लाख तक के निवेश में भी शुरू कर सकते हैं। अगर सही प्लानिंग और मेहनत की जाए तो ये छोटे बिजनेस भी अच्छी कमाई दे सकते हैं।

इस लेख में हम आपको ये भी बताया गया है कि Business start करने के लिए पैसा किन किन Sources से लोन के जरिए आ सकता है

Business Investment Monthly Income
Cyber Cafe Business ₹1 लाख – ₹2 लाख ₹40,000 – ₹80,000
Fast Food Stall / Small Cafe ₹80,000 – ₹2 लाख ₹50,000 – ₹1 लाख
Mobile Repairing Shop ₹70,000 – ₹1.5 लाख ₹40,000 – ₹90,000
Printing & Photocopy Shop ₹1 लाख – ₹2 लाख ₹40,000 – ₹70,000
Tiffin Service Business ₹50,000 – ₹1 लाख ₹30,000 – ₹80,000
Clothes Shop ₹1 लाख – ₹2 लाख ₹50,000 – ₹1 लाख
Dairy / Milk Shop ₹80,000 – ₹2 लाख ₹40,000 – ₹80,000

नया Startup कैसे शुरू करें

Link
https://www.setmoneyinvest.com/new-startup-plan-2025/

2 lakh tak shuru hone wale evergreen Business

1. Cyber Cafe Business

Investment
₹1 लाख – ₹2 लाख

Monthly Income
₹40,000 – ₹80,000

Cyber cafe क्यों शुरू करना चाहिए:

    Cyber Cafe आज भी छोटे शहरों और कस्बों में अच्छा चलने वाला बिजनेस है। सरकारी फॉर्म भरना, online exam registration, document printing, photocopy और internet browsing जैसी सेवाओं के लिए लोग cyber cafe पर आते हैं।

अगर आपका cyber cafe किसी college, school या सरकारी दफ्तर के पास है तो ग्राहक ज्यादा मिल सकते हैं।

Investment
₹1 लाख – ₹2 लाख

Monthly Income
₹40,000 – ₹80,000 (location और customers पर depend)

Cyber Cafe बिजनेस कैसे शुरू करें विस्तार सहित पढ़ें

Link
https://www.setmoneyinvest.com/cyber-cafe-0business-ideas/

2. Fast Food Stall / Small Cafe

Investment
₹80,000 – ₹2 लाख

Income
₹50,000 – ₹1 लाख

क्यों शुरू करना चाहिये

Fast food का बिजनेस भारत में तेजी से बढ़ रहा है। लोग घर के बाहर snacks और fast food खाना पसंद करते हैं।

आप burger, chowmein, momos, samosa, tea या coffee जैसे items बेचकर यह बिजनेस शुरू कर सकते हैं। अगर आपकी location अच्छी है तो यह बिजनेस जल्दी चल सकता है।

Investment
₹80,000 – ₹2 लाख

Monthly Income
₹50,000 – ₹1 लाख

3. Mobile Repairing Shop

Investment
₹70,000 – ₹1.5 लाख

Income
₹40,000 – ₹90,000

क्यों शुरू करें

आज लगभग हर व्यक्ति smartphone इस्तेमाल करता है। इसलिए mobile repairing का काम हमेशा demand में रहता है।

अगर आपको mobile repairing की skill आती है तो आप छोटी shop खोलकर mobile repair, accessories और recharge service भी दे सकते हैं।

Investment

₹70,000 – ₹1.5 लाख

Monthly Income

₹40,000 – ₹90,000

4. Printing & Photocopy Shop

Investment
₹1 लाख – ₹2 लाख

Income
₹40,000 – ₹70,000

क्यों शुरू करें

Printing और photocopy shop भी एक अच्छा small business है। स्कूल, कॉलेज और ऑफिस के पास ऐसी दुकानों की काफी demand रहती है।

इस बिजनेस में आप कई सेवाएँ दे सकते हैं जैसे:

  • Photocopy

  • Document printing

  • Online form filling

  • Lamination

Investment
₹1 लाख – ₹2 लाख

Monthly Income
₹40,000 – ₹70,000

5. Tiffin Service Business

Investment
₹50,000 – ₹1 लाख

Income
₹30,000 – ₹80,000

क्यों शुरू करें

अगर आपको खाना बनाना आता है तो tiffin service बिजनेस शुरू करना अच्छा विकल्प हो सकता है।

बड़े शहरों में working professionals और students को घर जैसा खाना चाहिए होता है। आप daily tiffin supply करके अच्छी कमाई कर सकते हैं।

Investment
₹50,000 – ₹1 लाख

Monthly Income
₹30,000 – ₹80,000

कम निवेश में Franchise बिजनेस शुरू करें 

Link
https://www.setmoneyinvest.com/small-invest-franchise-business/

6. Clothes Shop

Investment
₹1 लाख – ₹2 लाख

Income
₹50,000 – ₹1 लाख हर महीने दुकान चलने पर

क्यों शुरू करें

कपड़ों की दुकान हमेशा चलने वाला बिजनेस है क्योंकि कपड़े रोजमर्रा की जरूरत हैं।

आप men, women या kids clothing में से किसी एक category से शुरुआत कर सकते हैं। festival season में sales और ज्यादा बढ़ जाती है।

Investment
₹1 लाख – ₹2 लाख

Monthly Income
₹50,000 – ₹1 लाख (दुकान अच्छी चलने पर)

7. Dairy / Milk Shop

Investment
₹80,000 – ₹2 लाख

Income
₹40,000 – ₹90,000

क्यों शुरू करें

दूध और dairy products की demand हमेशा बनी रहती है। हर घर में चाहिये daily, आप दूध के साथ-साथ दही, पनीर, घी और मक्खन आदि भी रखना होगा

अगर आपकी shop residential area या सब्जी मंडी में है तो ग्राहक की भीड़ लगी रहती है।

Investment
₹80,000 – ₹2 लाख

Monthly Income
₹40,000 – ₹80,000

Zero Investment बिजनेस आइडिया

Link
https://www.setmoneyinvest.com/zero-investment-business-ideas/

आप विश्वास कीजिए ये वो बिजनेस हैं आज के competition के दौर में भी तेजी से चल रहे हैं। आपके पास ₹50,000 से ₹2 लाख तक का बजट है तो आप आसानी से छोटा बिजनेस शुरू कर सकते हैं। सही planning और मेहनत से ये छोटे बिजनेस भी भविष्य में बड़े बनते हैं

आज के समय में अगर आपके पास खुद का पैसा कम है तो भी आप कई तरीकों से बिजनेस शुरू करने के लिए फंड जुटा सकते हैं। भारत में सरकार और बैंक कई ऐसी योजनाएँ चलाते हैं जिनसे छोटे व्यापार के लिए लोन या सहायता मिल सकती है।

घर से शुरू होने वाले बिजनेस अच्छी-खासी कमाई कर रहे हैं- पढ़ें

Link
https://www.setmoneyinvest.com/ghar-se-shuru-hone-wale-vyapar/

व्यापार के लिए पैसा कहाँ से लें ?

 

बिजनेस शुरू करने के लिए पैसा कहाँ से आएगा
बिजनेस शुरू करने के लिए फंडिंग के स्रोत

 Business के लिए Funding के स्त्रोत–

1. प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना

छोटे व्यापार शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत ₹50,000 से ₹10 लाख तक का लोन मिल सकता है।

इस योजना में तीन प्रकार के लोन होते हैं:

Loan Type Amount
Shishu ₹50,000 तक
Kishor ₹50,000 – ₹5 लाख
Tarun ₹5 लाख – ₹10 लाख

यह योजना छोटे व्यापारियों, दुकानदारों और स्टार्टअप के लिए बहुत उपयोगी है।

2. बैंक से बिजनेस लोन

अगर आपका बिजनेस प्लान अच्छा है तो आप किसी भी बैंक से MSME Business Loan के लिए आवेदन कर सकते हैं।

बैंक आमतौर पर देखते हैं:

  • बिजनेस प्लान
  • आपकी income
  • CIBIL Score

3. सरकारी सब्सिडी योजनाएँ

भारत सरकार कई योजनाओं के जरिए नए उद्यमियों को सहायता देती है।

जैसे:

  • PMEGP (Prime Minister Employment Generation Programme)
  • Startup India Scheme
  • Stand Up India Scheme

इन योजनाओं में कई बार 35% तक subsidy भी मिल सकती है।

4. Partnership में बिजनेस शुरू करें

अगर आपके पास पूरा पैसा नहीं है तो आप किसी भरोसेमंद व्यक्ति के साथ partnership में बिजनेस शुरू कर सकते हैं।

इसमें:

  • एक व्यक्ति पैसा लगा सकता है
  • दूसरा व्यक्ति बिजनेस संभाल सकता है

12 महीने चलने वाले बिजनेस

Link
https://www.setmoneyinvest.com/12-mahine-chalne-wale-business/

5. NBFC से बिजनेस लोन

NBFC कंपनियाँ भी छोटे व्यापार के लिए loan देती हैं।
इनसे loan लेना कई बार बैंक की तुलना में आसान होता है।

6. परिवार या दोस्तों से सहायता

कई लोग शुरुआत में परिवार या दोस्तों से थोड़ा पैसा लेकर भी अपना बिजनेस शुरू करते हैं।

यह तरीका इसलिए अच्छा होता है क्योंकि इसमें ब्याज का दबाव कम होता है।

व्यापार शुरू करने के लिए पैसा चाहिये   अन्य सुझाव

बिजनेस छोटा हो या बड़ा हर व्यक्ति के मन मे ये सवाल जरूर उठता है कि पैसे का इंतजाम कैसे होगा? लेकिन ऐसी कुछ संस्थाएं और ग्रुप हैं जो छोटे व्यापरियों को व्यापार शुरू करने के लिए लोन देती हैं जो निम्नलिखित हैं-

1. Microfinance Companies (छोटे लोन देने वाली संस्थाएँ)

भारत में कई microfinance कंपनियाँ छोटे व्यापार के लिए ₹20,000 से ₹2 लाख तक का loan देती हैं।
इनका process बैंक से आसान होता है।

उदाहरण:

  • Ujjivan Small Finance Bank
  • Fusion Microfinance
  • Spandana Sphoorty Financial

इनसे छोटे व्यापार या self-employment के लिए loan मिल सकता है।

2. Self Help Group (SHG) से लोन

गांव और छोटे शहरों में Self Help Group (महिला समूह) के माध्यम से भी ₹50,000 से ₹2 लाख तक का loan मिल सकता है।

यह समूह मिलकर बैंक से loan लेते हैं और फिर अपने सदस्यों को देते हैं।

3. Cooperative Bank या Credit Society

कई जगहों पर Cooperative Banks और Credit Societies छोटे व्यापारियों को loan देते हैं।

इनका approval process अक्सर commercial banks से आसान होता है।

4. Gold Loan

अगर आपके पास सोना (gold jewellery) है तो आप उसके बदले आसानी से loan ले सकते हैं।

भारत में कई कंपनियाँ तुरंत gold loan देती हैं जैसे:

  • Muthoot Finance
  • Manappuram Finance

यहाँ ₹10,000 से लेकर कई लाख तक loan मिल सकता है।

5. Peer-to-Peer Lending Platforms

आजकल कुछ online platforms भी हैं जहाँ लोग सीधे investors से loan ले सकते हैं।

उदाहरण:

  • Faircent
  • Lendbox

यहाँ interest rate अलग-अलग हो सकता है।

6. Supplier Credit (उधार में सामान)

कई व्यापारी wholesalers या suppliers से उधार में सामान लेकर भी business शुरू करते हैं।

उदाहरण:

  • कपड़ों की दुकान
  • किराना दुकान
  • मोबाइल accessories shop

पहले सामान मिलता है, बाद में payment की जाती है।

Peer-to-Peer Lending Platforms (P2P Lending) क्या है?

ऐसा सिस्टम है जिसमें लोन सीधे लोगों से मिलता है, बैंक से नहीं
यानी कुछ लोग अपना पैसा invest करते हैं और वही पैसा किसी दूसरे व्यक्ति को loan के रूप में दिया जाता है। बीच में केवल एक online platform होता है जो दोनों को जोड़ता है।

Peer-to-Peer Lending कैसे काम करता है

1. Borrower (जिसे पैसे चाहिए) platform पर loan के लिए apply करता है।
2. Platform उसकी basic details और credit profile check करता है।
3. Investors उस loan में पैसा invest करते हैं।
4. Borrower हर महीने EMI देकर loan चुकाता है।

इस तरह लोगों से ही loan मिल जाता है, बैंक की जरूरत नहीं होती।

भारत में P2P Lending Platform के उदाहरण

भारत में कुछ लोकप्रिय P2P platforms हैं:

  • Faircent
  • Lendbox
  • LenDenClub

इन platforms पर ₹10,000 से लेकर कई लाख तक loan मिल सकता है।

P2P Lending के फायदे

✔ बैंक की तुलना में loan मिलना आसान
✔ Process online होता है
✔ कई बार कम documents लगते हैं

P2P Lending के नुकसान

✔ Interest rate ज्यादा हो सकता है
✔ हर application approve नहीं होती
✔ समय पर EMI न देने पर penalty लग सकती है

छोटा उदाहरण

मान लीजिए किसी व्यक्ति को ₹2 लाख का loan चाहिए

  • वह P2P platform पर apply करता है
  • 20 investors मिलकर ₹10,000-₹10,000 invest कर देते हैं
  • उसे ₹2 लाख का loan मिल जाता है

फिर वह हर महीने EMI देकर पैसा वापस करता है।

छोटा निष्कर्ष

अगर बैंक से loan नहीं मिलता तो भी व्यापार के लिए पैसा इन जगहों से मिल सकता है:

EMI क्या होती है

Link
https://www.setmoneyinvest.com/what-is-emi/

Anchor Text
Personal Loan EMI कैलकुलेटर

Link
https://www.setmoneyinvest.com/personal-loan-emi-calculate/

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

1. क्या बिना पैसे के भी बिजनेस शुरू किया जा सकता है?

हाँ, कई ऐसे बिजनेस हैं जिन्हें कम या लगभग बिना निवेश के शुरू किया जा सकता है। उदाहरण के लिए ऑनलाइन सर्विस, डिजिटल मार्केटिंग, ट्यूशन, ब्लॉगिंग और एफिलिएट मार्केटिंग जैसे काम कम पैसे में शुरू हो सकते हैं।

2. ₹2 लाख में कौन सा बिजनेस शुरू करना सबसे अच्छा है?

₹2 लाख में कई अच्छे बिजनेस शुरू किए जा सकते हैं, जैसे

  • Cyber Cafe
  • E-commerce Business
  • Mobile Accessories Shop
  • Tiffin Service
  • Small Franchise Business

3. नया बिजनेस शुरू करने के लिए पैसा कहाँ से मिल सकता है?

नया व्यापार शुरू करने के लिए पैसा इन जगहों से मिल सकता है:

  • परिवार और दोस्तों से मदद
  • Microfinance कंपनियाँ
  • Gold Loan
  • Self Help Group
  • Partnership Business
  • Peer-to-Peer Lending Platform

4. क्या बैंक के बिना भी बिजनेस के लिए लोन मिल सकता है?

हाँ, बैंक के अलावा भी कई विकल्प हैं जैसे Microfinance कंपनियाँ, NBFC, Peer-to-Peer Lending Platform और SHG Group जहाँ से छोटे व्यापार के लिए लोन मिल सकता है।

5. छोटे व्यापार को सफल कैसे बनाएं?

किसी भी छोटे व्यापार को सफल बनाने के लिए इन बातों का ध्यान रखें:

  • सही बिजनेस आइडिया चुनें
  • खर्च कम रखें
  • मार्केटिंग पर ध्यान दें
  • ग्राहकों की जरूरत समझें
  • धीरे-धीरे बिजनेस को बढ़ाएँ

निष्कर्ष:

अगर आप 2026 में अपना खुद का व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो ₹2 लाख का बजट भी एक अच्छी शुरुआत हो सकता है। सही योजना और सही बिजनेस आइडिया चुनकर आप छोटे निवेश से भी अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।

साथ ही अगर आपके पास पूरा पैसा नहीं है तो घबराने की जरूरत नहीं है। व्यापार शुरू करने के लिए पैसा परिवार और दोस्तों की मदद, साझेदारी (Partnership), Microfinance कंपनियाँ, Gold Loan, Self Help Group (SHG) या उधार में सामान लेकर भी जुटाया जा सकता है।

इसलिए सबसे जरूरी है सही बिजनेस आइडिया चुनना, खर्च को नियंत्रित रखना और धीरे-धीरे अपने व्यापार को बढ़ाना। अगर आप मेहनत और सही रणनीति के साथ शुरुआत करते हैं तो छोटा व्यापार भी भविष्य में बड़ा बिजनेस बन सकता है।

Disclaimer:
इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से है। कोई भी बिजनेस शुरू करने या लोन लेने से पहले अपनी आर्थिक स्थिति और जोखिम को समझें तथा जरूरत पड़ने पर वित्तीय सलाहकार से सलाह अवश्य लें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top