Indian Navy agniveer recruitment-2026

भारतीय नौसेना में अग्निवीर बनने का मौका, योग्य उम्मीदवार आवेदन अवश्य करें।

भारतीय नौसेना ने अग्निवीर SSR, अग्निवीर MR, और SSS (मेडिकल) सेलर पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह एक सुनहरा अवसर है उन सभी उम्मीदवारों के लिए जो भारतीय नौसेना में करियर बनाने का सपना देखते हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। ध्यान दें कि प्रत्येक पद के लिए आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित की गई है। इसलिए, भर्ती संबंधी नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ना अत्यंत आवश्यक है।

भारतीय नौसेना अग्निवीर भर्ती 2026: भारतीय नौसेना ने अग्निवीर SSR, अग्निवीर MR, और SSS (मेडिकल) सेलर पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र भर सकते हैं। आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया 14 मार्च से शुरू होगी और यह 6 अप्रैल, 2026 तक जारी रहेगी। इसके साथ ही, आवेदन पत्र में सुधार करने की प्रक्रिया 10 और 11 अप्रैल तक उपलब्ध रहेगी।

भारतीय नौसेना में नौकरी करने का अक्सर युवकों का सपना होता है। क्योंकि भारतीय नौसेना सरकारी होने के साथ-साथ एक सम्मानपूर्वक जॉब मानी जाती है। अब आपके पास अच्छा मौका है भारतीय नौसेना में भर्ती होने का।

प्रत्येक पोस्ट के लिए अलग अलग योग्यता निम्नलिखित है

  1. अग्निवीर MR के लिए वे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने कक्षा 10 में 50 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
  2. अग्निवीर SSR के लिए, कक्षा 12 में गणित और भौतिकी या तीन साल का डिप्लोमा 50 प्रतिशत अंक के साथ होना आवश्यक है।
  3. अग्निवीर SSR (मेडिकल) के लिए, कक्षा 12 में भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान के साथ कम से कम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए।

प्रत्येक पद के लिए आयु का मानदंड भिन्न-भिन्न है। इसलिए इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना चाहिए। यहां भर्ती से संबंधित सभी जानकारियां मिलेंगी।

परीक्षा के लिए 550 रुपये की फीस का भुगतान करना आवश्यक होगा।

कब होगा एग्जाम वर्तमान में एग्जाम की तारीख की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन यह उम्मीद की जा रही है कि एग्जाम मई 2026 में आयोजित किया जा सकता है और इसके परिणाम एग्जाम के एक या दो महीने के भीतर घोषित किए जा सकते हैं।

सिलेक्शन प्रक्रिया कैसे होगी?

• नोटिफिकेशन के अनुसार, सिलेक्शन लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के आधार पर होगी।
• लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अगले चरण, जो कि फिजिकल टेस्ट है, के लिए बुलाया जाएगा।
• फिजिकल टेस्ट में दौड़, स्क्वैट्स, पुश-अप्स और सिट-अप्स भी       करवाये जाएंगे।

जो भी इच्छुक उम्मीदवार नौसेना के साथ काम करना चाहते हैं वे भरपूर फायदा उठाएं।

सेना में अग्निवीर की नौकरी कितने साल की होती है?

भारतीय सेना में अग्निवीर (Agniveer) की नौकरी 4 साल की होती है। यह भर्ती Agnipath Scheme के तहत की जाती है।

इस योजना में युवा Indian Army, Indian Navy और Indian Air Force में भर्ती हो सकते हैं।

अग्निवीर की नौकरी की अवधि

  • कुल सेवा अवधि: 4 साल
  • पहले 6 महीने ट्रेनिंग
  • उसके बाद लगभग 3.5 साल ड्यूटी

4 साल बाद अग्निवीर क्या करते है?

4 साल पूरा होने के बाद:

  • लगभग 25% अग्निवीरों को स्थायी नौकरी (Permanent Service) मिल सकती है।
  • बाकी 75% अग्निवीर सेवा से मुक्त हो जाते हैं।

लेकिन उन्हें सरकार की तरफ से Seva Nidhi पैकेज मिलता है। जिससे उन्हें लगभग:

₹10–12 लाख (Tax Free)

यह पैसा नौकरी खत्म होने पर दिया जाता है ताकि वे:

  • बिजनेस शुरू कर सकें
  • पढ़ाई जारी रख सकें
  • दूसरी नौकरी कर सकें

अग्निवीर को मिलने वाला वेतन

साल मासिक वेतन
1st Year ₹30,000
2nd Year ₹33,000
3rd Year ₹36,500
4th Year ₹40,000

Related Government Jobs

अगर आप और भी नई सरकारी नौकरियों की जानकारी पाना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए लेख जरूर पढ़ें:

👉 HPCL भर्ती 2026 की पूरी जानकारी
https://www.setmoneyinvest.com/hpcl-recruitment-2026/

👉 BFUHS स्टाफ नर्स भर्ती 2026
https://www.setmoneyinvest.com/bfuhs-staff-nurse-recruitment-2026/

👉 SSC CHSL भर्ती 2026 (12वीं पास के लिए) केंद्र सरकार की नौकरियों के apply करें 
https://www.setmoneyinvest.com/ssc-chsl-recruitment-2026/

👉 2026 में आने वाली बड़ी सरकारी नौकरियां अवश्य पढ़ें-
https://www.setmoneyinvest.com/2026-me-aane-wali-sarkari-naukriyan/

FAQ- for Navy Agniveer recruitment-2026

Q.1. भारतीय नौसेना अग्निवीर भर्ती 2026 क्या है?

भारतीय नौसेना द्वारा अग्निपथ योजना के अंतर्गत युवाओं को नौसेना में शामिल होने का अवसर प्रदान किया जाता है। इस भर्ती के माध्यम से योग्य उम्मीदवार 4 वर्षों के लिए अग्निवीर के रूप में सेवा कर सकते हैं।

अग्निवीर भर्ती के लिए उम्मीदवार का 10वीं या 12वीं पास होना आवश्यक है। विभिन्न पदों के अनुसार योग्यता भिन्न हो सकती है।

आमतौर पर उम्मीदवार की आयु लगभग 17.5 वर्ष से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सटीक जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में उपलब्ध कराई जाती है।

अग्निवीरों को पहले साल लगभग ₹30,000 प्रति माह सैलरी मिलती है, जो हर साल बढ़ती है। 4 साल की सेवा पूरी होने पर Seva Nidhi पैकेज भी दिया जाता है।

चयन प्रक्रिया में आमतौर पर:

  • Written Exam
  • Physical Fitness Test
  • Medical Test शामिल होते हैं

Disclaimer:

यह वेबसाइट किसी सरकारी संस्था से संबंधित नहीं है। भर्ती से जुड़ी जानकारी विभिन्न सार्वजनिक स्रोतों के आधार पर दी जाती है। आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट Indian Navy पर जानकारी अवश्य जांच लें।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *