600 CIBIL Score पर Loan कैसे लें?
600 CIBIL Score पर Loan कैसे लें? बैंक और NBFC के आसान तरीके कम cibil वाले लोगों को भी लोन मिलना सम्भव है आज के समय में loan लेना कई लोगों की जरूरत बन चुका है। चाहे घर बनाना हो, business शुरू करना हो या emergency खर्च हो, लोग अक्सर बैंक या finance company से loan लेते हैं। लेकिन loan approval में सबसे महत्वपूर्ण चीज CIBIL Score होती है। अगर आपका CIBIL Score 600 के आसपास है, तो आपको यह चिंता हो सकती है कि क्या आपको loan मिलेगा या नहीं। बहुत से लोग यही सवाल पूछते हैं कि क्या 600 CIBIL Score पर personal loan मिल सकता है? इस लेख में हम विस्तार से समझेंगे: 600 CIBIL Score पर loan मिल सकता है या नहीं बैंक और NBFC के नियम क्या हैं कम CIBIL Score पर loan लेने के आसान तरीके CIBIL Score कैसे बढ़ाएं अगर आपका CIBIL Score कम है तो यह लेख आपके लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकता है। CIBIL Score कैसे चेक करें अगर आप अपना Cibil Score सुधारने संबंधित जानकारियां चाहते हैं तो इसे पढ़ें- CIBIL Score क्या होता है CIBIL Score एक 3 digit number होता है जो आपकी credit history को दर्शाता है। यह स्कोर 300 से 900 के बीच होता है। यह स्कोर बताता है कि आपने पहले लिए गए loan या credit card की payment समय पर की है या नहीं। जितना ज्यादा आपका CIBIL Score होगा, उतनी आसानी से आपको loan मिल सकता है। CIBIL Score Range और Loan मिलने की संभावना CIBIL Score Loan मिलने की संभावना 750 – 900 बहुत आसानी से 700 – 750 अच्छा मौका 650 – 700 थोड़ी जांच के बाद 600 – 650 NBFC से संभव 600 से कम मुश्किल अधिकतर बैंक 700 से ऊपर CIBIL Score को अच्छा मानते हैं। क्या 600 CIBIL Score पर Loan मिल सकता है? हाँ, 600 CIBIL Score पर loan मिल सकता है, लेकिन इसमें कुछ कठिनाइयाँ हो सकती हैं। बैंक आमतौर पर कम CIBIL Score वाले लोगों को loan देने से बचते हैं क्योंकि उन्हें repayment का जोखिम ज्यादा लगता है। लेकिन आज कई NBFC और fintech कंपनियाँ ऐसे ग्राहकों को भी loan देती हैं जिनका CIBIL Score कम होता है। हालांकि ऐसे loan में: interest rate ज्यादा हो सकता है loan amount कम हो सकता है extra documents मांगे जा सकते हैं Personal loan की पूरी जानकारी के लिए यह पढ़ें – Personal Loan कैसे लें Personal Loan कैसे लें 600 CIBIL Score पर Loan लेने के आसान तरीके अगर आपका CIBIL Score 600 है तो नीचे दिए गए तरीके अपनाकर आप loan मिलने की संभावना बढ़ा सकते हैं। 1. NBFC से Loan लें NBFC (Non Banking Financial Companies) कम CIBIL Score वाले लोगों को भी loan देती हैं। NBFC कंपनियाँ loan approval के लिए केवल CIBIL Score ही नहीं बल्कि income, job stability और repayment capacity भी देखती हैं। इसलिए कई बार NBFC से loan मिलना आसान हो जाता है। Investment के लिए यह guide पढ़ें – ₹2000 की SIP से कितने पैसे बन सकते हैं ₹2000 की SIP से कितने पैसे बन सकते हैं 2. Co-Applicant के साथ Loan लें अगर आपके परिवार में किसी व्यक्ति का CIBIL Score अच्छा है तो आप उसे co-applicant बना सकते हैं। इससे loan approval की संभावना बढ़ जाती है। उदाहरण: पति-पत्नी माता-पिता भाई-बहन 3. Secured Loan लें Secured loan में आपको किसी asset को गिरवी रखना पड़ता है। security रखने पर बैंक इंट्रेस्ट भी कम होता है। जैसे: Gold loan Property loan Fixed deposit loan इस तरह के loan में lender का risk कम होता है इसलिए approval जल्दी मिल सकता है। 4. कम Amount का Loan Apply करें अगर आपका CIBIL Score कम है तो शुरुआत में छोटा loan apply करना बेहतर होता है। छोटे loan approve होने की संभावना ज्यादा होती है। समय पर EMI भरने से आपका CIBIL Score भी बेहतर हो सकता है। 5. Stable Income दिखाएँ अगर आपकी income stable है तो lender को भरोसा होता है कि आप loan repay कर सकते हैं। इसलिए loan apply करते समय: salary slip bank statement income proof जैसे documents जरूर दें। क्यों कम हो जाता है CIBIL Score? कारण कई बार लोगों को पता ही नहीं होता कि उनका CIBIL Score कम क्यों हो गया। इसके मुख्य कारण हो सकते हैं: EMI समय पर न भरना credit card bill late भरना ज्यादा loan लेना loan default होना credit utilization ज्यादा होना Personal loan लेते समय अपने लोन की गणना कैसे करें- समझें CIBIL Score जल्दी कैसे बढ़ाएँ अगर आपका CIBIL Score 600 है तो आप कुछ आसान तरीकों से इसे बेहतर बना सकते हैं। 1. EMI समय पर भरें Loan की EMI और credit card bill समय पर भरना बहुत जरूरी है। यह CIBIL Score सुधारने का सबसे अच्छा तरीका है। 2. Credit Card Limit कम Use करें अगर आपके credit card की limit 1 लाख है तो कोशिश करें कि 30% से ज्यादा उपयोग न करें। इसे credit utilization ratio कहते हैं। 3. पुराने Loan बंद करें अगर आपके कई छोटे-छोटे loan चल रहे हैं तो उन्हें बंद करने की कोशिश करें। इससे आपका debt कम होगा और CIBIL Score बेहतर होगा। 4. बार-बार Loan Apply न करें बार-बार loan apply करने से CIBIL Score पर negative impact पड़ सकता है। इसलिए जरूरत होने पर ही loan apply करें। 5. Credit Card कंपनी से No dues certificate अवश्य लें यदि आपने credit card की payment कर दी है और आप बैंक से लोन लेना चाहते है तो No dues certificate अवश्य संलग्न करें। अगर आप अपनी वित्तीय स्थिति को अच्छे तरीके से सुधारना चाहते हैं तो इन टिप्स को पढ़ें 600 CIBIL Score पर कौन-कौन से Loan मिल सकते हैं? कम CIBIL Score होने पर भी कुछ loan मिल सकते हैं। जैसे: personal loan gold loan loan against property two wheeler loan small business loan कम CIBIL Score पर Loan लेने के नुकसान अगर आपका CIBIL Score कम है और आप loan लेते हैं तो आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए loan लेने से पहले इन नुकसानों को
600 CIBIL Score पर Loan कैसे लें? Read Post »