विश्व के सबसे महान खिलाड़ी: जानें ये क्यों है इतने महान?
विश्व के सबसे महान खिलाड़ी
Highlight:
क्रिकेट एक ऐसा खेल है, जिसने दुनिया भर में करोड़ों दिलों पर राज कर रहा। समय के साथ कई दिग्गज खिलाड़ी आए और गए, लेकिन कुछ ने अपने प्रदर्शन, नेतृत्व और खेल भावना से क्रिकेट इतिहास में अमिट छाप छोड़ी। कहना मुश्किल है कि महान खिलाड़ी कौन कौन हैं, लेकिन फिर भी हमने काफी सोच विचार कर टॉप 5 क्रिकेट player की चर्चा करेगे।
इस लेख में हम बात करेंगे विश्व इतिहास के पांच सबसे महान क्रिकेट खिलाड़ियों की, जिनका योगदान युगों तक याद रखा जाएगा।
महान खिलाड़ी कैसे होते हैं?
किसी क्रिकेटर को महान सिर्फ रन बनाने से नहीं माना जाता। उसके प्रदर्शन, टीम के लिए योगदान, बड़े टूर्नामेंट में प्रदर्शन और लंबे समय तक लगातार अच्छा खेलने की क्षमता भी महत्वपूर्ण होती है। आमतौर पर इन आधारों पर महान खिलाड़ियों का मूल्यांकन किया जाता है:
- कुल अंतरराष्ट्रीय रन
- शतक और अर्धशतक
- विश्व कप और ICC टूर्नामेंट में प्रदर्शन
- कप्तानी का रिकॉर्ड
- व्यक्तिगत और टीम रिकॉर्ड
- लंबे समय तक लगातार अच्छा प्रदर्शन
1. सचिन तेंदुलकर (भारत)
“क्रिकेट के भगवान” कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट को जिस ऊंचाई पर पहुंचाया, वह अतुलनीय है।
-
जन्म: 24 अप्रैल 1973
-
करियर अवधि: 1989 – 2013
-
टेस्ट रन: 15,921
-
वनडे रन: 18,426
-
शतक: कुल 100 शतक (टेस्ट + वनडे)
-
विशेष उपलब्धि: 2011 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा
सचिन का प्रभाव:
सचिन ने ना सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में क्रिकेट प्रेमियों को प्रेरित किया। उनके खेल का अनुशासन और विनम्रता उन्हें महानतम बनाती है। अवार्ड की बात करें तो क्रिकेट के सभी अवार्ड उन्होंने जीते। भारत का सर्वोच्च सम्मान “भारत रत्न ” से भी नवाजे गये।
2. रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया)

“ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल कप्तान और शानदार बल्लेबाज”
-
जन्म: 19 दिसंबर 1974
-
करियर अवधि: 1995 – 2012
-
टेस्ट रन: 13,378
-
वनडे रन: 13,704u
-
शतक: 71 अंतरराष्ट्रीय शतक
-
विशेष उपलब्धि: कप्तानी में 2 बार (2003 और 2007) विश्व कप जीतना
रिकी पोंटिंग का योगदान:
रिकी पोंटिंग ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को एक अपराजेय मशीन में बदल दिया। उनका आक्रामक नेतृत्व, अनुशासन और बड़ी पारी खेलने की क्षमता उन्हें इस सूची में स्थान दिलाती है। 2003 और 2007 का वर्ल्ड कप उन्हीं की कप्तानी में जीता। हालांकि उस समय के कोच जॉन बुकानन ने कहा था कि Ricky Ponting जब ऑस्ट्रेलिया के कॅप्टन थे उस समय ऑस्ट्रेलियाई की टीम विश्व के महान cricketer खेल रहे थे।
3. जैक्स कैलिस (दक्षिण अफ्रीका)

“क्रिकेट का सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर”
-
जन्म: 16 अक्टूबर 1975
-
टेस्ट रन: 13,289 | विकेट: 292
-
वनडे रन: 11,579 | विकेट: 273
-
शतक: 62 अंतरराष्ट्रीय शतक
कैलिस की खासियत:
वे अकेले ऐसे खिलाड़ी हैं जो किसी भी टीम को बल्ले और गेंद दोनों से जिताने की क्षमता रखते थे। उनका संयम और धैर्य अद्वितीय था।
विश्व के सबसे महान खिलाड़ी
4. मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका)

“क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल गेंदबाज”
-
जन्म: 17 अप्रैल 1972
-
टेस्ट विकेट: 800
-
वनडे विकेट: 534
-
खास उपलब्धि: टेस्ट और वनडे दोनों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
मुरलीधरन की महानता:
उनकी गेंदबाजी में ऐसी जादूगरी थी कि अच्छे-अच्छे बल्लेबाज उनकी गुगली और ऑफ ब्रेक को पढ़ नहीं पाते थे। उनकी कलाई का कमाल आज भी रहस्य बना हुआ है। एक बार विस्फोटक बैट्समैन सहवाग ने कहा था उन्हें केवल मुरलीधरन से ही खेलने में मुश्किल हुईं।
5. ब्रायन लारा (वेस्ट इंडीज)

“स्टाइलिश और आक्रामक बल्लेबाजी का प्रतीक”
-
जन्म: 2 मई 1969
-
टेस्ट रन: 11,953
-
वनडे रन: 10,405
-
विशेष उपलब्धि: टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में सर्वाधिक 400* Runs जो अभी तक कायम है।
टॉप 10 महान क्रिकेट खिलाड़ियों की तुलना
नीचे दी गई तालिका कुछ महान खिलाड़ियों की उपलब्धियों की तुलना दिखाती है। समय के साथ आँकड़े बदल सकते हैं, इसलिए नवीनतम आधिकारिक रिकॉर्ड भी देखें।
| खिलाड़ी | देश | प्रमुख उपलब्धि |
|---|---|---|
| सचिन तेंदुलकर | भारत | सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय रन और 100 शतक |
| विराट कोहली | भारत | रन चेज़ में शानदार रिकॉर्ड |
| रिकी पोंटिंग | ऑस्ट्रेलिया | विश्व कप विजेता कप्तान |
| जैक कैलिस | दक्षिण अफ्रीका | महान ऑलराउंडर |
| ब्रायन लारा | वेस्टइंडीज | 400* टेस्ट रन का रिकॉर्ड |
| कुमार संगकारा | श्रीलंका | शानदार विकेटकीपर बल्लेबाज |
| एमएस धोनी | भारत | सफल कप्तान और फिनिशर |
| विवियन रिचर्ड्स | वेस्टइंडीज | आक्रामक बल्लेबाजी |
| कपिल देव | भारत | 1983 विश्व कप विजेता कप्तान |
| शेन वॉर्न | ऑस्ट्रेलिया | महान लेग स्पिनर |
2026 तक महान खिलाड़ियों के रिकॉर्ड
क्रिकेट में हर साल नए रिकॉर्ड बनते और टूटते रहते हैं। फिर भी कुछ रिकॉर्ड ऐसे हैं जो आज भी खिलाड़ियों की महानता को दर्शाते हैं। जैसे सचिन तेंदुलकर के 100 अंतरराष्ट्रीय शतक, ब्रायन लारा की 400 रन की पारी और मुथैया मुरलीधरन के सबसे अधिक टेस्ट विकेट। 2026 तक कई खिलाड़ी इन रिकॉर्डों के करीब पहुँचे हैं, लेकिन कुछ रिकॉर्ड अब भी ऐतिहासिक माने जाते हैं।
इन 5 महान खिलाड़ियों की खासियतें
1. सचिन तेंदुलकर (भारत)
-
दुनिया के सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़।
-
टेस्ट और वनडे दोनों फॉर्मेट में सर्वाधिक शतक।
-
कठिन परिस्थितियों में खेलने की मानसिक मजबूती अद्वितीय थी।
-
अपने करियर में 24 से भी ज्यादा साल तक लगातार उच्च स्तर पर प्रदर्शन किया।
-
भारत को क्रिकेट में विश्व स्तर पर पहचान दिलाई।
2. सर डॉन ब्रैडमैन (ऑस्ट्रेलिया)

-
उनका टेस्ट औसत 99.94, क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जाती है।
-
1930 के दशक में उन्होंने बल्लेबाज़ी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।
-
विरोधी टीमों को डराने वाला नाम बन चुके थे।
-
सीमित संसाधनों में खेलते हुए अत्यधिक निरंतरता दिखाई।
3. ब्रायन लारा (वेस्ट इंडीज)
-
एक इनिंग में सबसे ज़्यादा रन (400 नॉट आउट) का रिकॉर्ड।
-
उनकी बल्लेबाज़ी में एक कविता जैसी सुंदरता थी।
-
गेंदबाज़ों पर दबाव बनाने की अद्भुत कला थी।
-
अकेले दम पर मैच का रुख बदल देने वाले बल्लेबाज।
4. मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका)
-
टेस्ट और वनडे दोनों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़।
-
उनकी गेंदबाज़ी में विविधता, स्पिन और नियंत्रण का अद्भुत संतुलन था।
-
उनकी गेंदों को पढ़ना बल्लेबाज़ों के लिए एक रहस्य था।
-
श्रीलंका क्रिकेट को ऊंचाई देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
5. रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया)
-
कप्तानी में दो वर्ल्ड कप जीतने वाले इकलौते कप्तान।
-
आक्रामक और ठोस बल्लेबाज़ी के लिए जाने जाते हैं।
-
टेस्ट और वनडे दोनों में 27,000+ रन का विशाल योगदान।
-
उनकी रणनीतिक कप्तानी ने ऑस्ट्रेलिया को सुनहरे दौर में पहुंचाया।
भारत के 5 सबसे महान क्रिकेट खिलाड़ी
भारत ने क्रिकेट जगत को कई महान खिलाड़ी दिए हैं। इनमें सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, कपिल देव और सुनील गावस्कर का नाम प्रमुख है। इन खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से भारत को कई यादगार जीत दिलाई और विश्व क्रिकेट में अलग पहचान बनाई।
1. MS धोनी :
साल 2007 में टी-20 और 2011 में 50 ओवरों के विश्वकप को जिताने वाले महेंद्र सिंह धोनी, जो 2004 से टीम इंडिया में खेल रहे हैं। माही ने कुल 90 टेस्ट मैचों में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें 6 शतकों की मदद से 4876 रन बनाए। वहीं, यह अब तक 331 एकदिवसीय मैच खेल चुके हैं, जिसमें 10173 रन हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि आज भी महेंद्र सिंह धोनी के जितने फैन हैं, उतने शायद किसी भी खिलाड़ी के नहीं हैं। साथ ही, यह बात भी सत्य है कि लोकप्रियता के मामले में यह पूरे भारत में नरेंद्र मोदी के बाद सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले खिलाड़ी हैं।
2.कपिल देव :
पूर्व ऑलराउंडर कपिल देव वही खिलाड़ी है जिन्होंने 1983 के विश्व कप में टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए अपने दम पर खिताब जिताया था। इनका जन्म चंडीगढ़ में हुआ था और वर्तमान समय में यह कमेंट्री करते हुए नजर आते हैं। कपिल देव भी भारत के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में से एक है। अगर उनके कैरियर पर नजर डालें तो 131 टेस्ट मैचों में 5248 रन बनाए और साथ ही 434 विकेट लिए। वहीं 225 वनडे में 3783 रन और 253 विकेट झटके। विश्व के महान all rounders में उनका नाम सबसे पहले आता है।
3. वीरेंद्र सहवाग:
नजफगढ़ के नवाब के नाम से जाने जाने वाले वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंदुलकर के बाद वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। हालांकि इसके बाद क्रिस गेल, रोहित शर्मा, और मार्टिन गुप्टिल जैसे बल्लेबाजों ने भी इस प्रारूप में दोहरे शतक बनाए हैं। वीरेंद्र सहवाग भारत के सबसे महान खिलाड़ियों की सूची में शामिल हैं। बता दें कि इन्होंने अपने करियर में 104 टेस्ट मैच खेले, जिसमें कुल 8586 रन बनाए। जबकि 251 वनडे मैचों में इन्होंने 8273 रन बनाए।
क्रिकेट सचिन के अलावा कई अन्य महान खिलाड़ी हैं जिन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। हालांकि, कई अन्य खिलाड़ी भी हैं जिनका प्रदर्शन काफी लाजवाब रहा है।
दुनिया के 5 महान ऑलराउंडर
ऑलराउंडर वे खिलाड़ी होते हैं जो बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में टीम के लिए योगदान देते हैं। जैक कैलिस, कपिल देव, इमरान खान, बेन स्टोक्स और रविंद्र जडेजा आधुनिक क्रिकेट के प्रमुख ऑलराउंडरों में गिने जाते हैं। इन खिलाड़ियों ने कई मैच अपने दम पर जिताए हैं।
सर गैरी सोबर्स
Westindies के इस महान खिलाड़ी गैरी sobers को आज के युवा भले ही ना जानते हों लेकिन 70 के दशक का ये खिलाड़ी अब भी उतना ही महान माना जाता है। आइए जानते हैं उनके रिकार्ड–
(Sir Garfield Sobers)

वेस्टइंडीज के महान ऑलराउंडर सर गैरी सोबर्स को क्रिकेट इतिहास के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिना जाता है। उन्होंने 93 टेस्ट मैचों में 8032 रन बनाए और 235 विकेट लिए। 1958 में उन्होंने नाबाद 365 रन बनाकर उस समय का विश्व रिकॉर्ड बनाया, जो 36 साल तक कायम रहा। 1968 में वे प्रथम श्रेणी क्रिकेट में एक ओवर में लगातार 6 छक्के लगाने वाले पहले पेशेवर खिलाड़ी बने। क्रिकेट में उनके असाधारण योगदान के लिए उन्हें 1975 में ‘नाइट’ की उपाधि से सम्मानित किया गया।
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| पूरा नाम | सर गारफील्ड सोबर्स (Sir Garfield Sobers) |
| देश | वेस्टइंडीज |
| भूमिका | ऑलराउंडर |
| टेस्ट मैच | 93 |
| कुल रन | 8,032 |
| बल्लेबाजी औसत | 57.78 |
| शतक | 26 |
| अर्धशतक | 30 |
| कुल विकेट | 235 |
| सर्वोच्च स्कोर | 365* (नाबाद) |
| विशेष रिकॉर्ड | प्रथम श्रेणी क्रिकेट में एक ओवर में लगातार 6 छक्के लगाने वाले पहले पेशेवर खिलाड़ी |
| सम्मान | 1975 में ‘नाइट’ (Knight) की उपाधि |
निष्कर्ष:
यह पांच खिलाड़ी ना सिर्फ अपने आंकड़ों के दम पर बल्कि अपने खेल की भावना और मैदान पर दिए गए योगदान के कारण “विश्व के महानतम क्रिकेटरों” की सूची में शामिल हैं।
हर क्रिकेट प्रेमी की सूची थोड़ी अलग हो सकती है, लेकिन सचिन तेंदुलकर, रिकी पोंटिंग, जैक्स कैलिस, मुथैया मुरलीधरन और ब्रायन लारा – ये ऐसे नाम हैं जिन्हें हर युग में सम्मान दिया जाएगा।
Disclaimer: दोस्तो ये article हमने अपनी सोच और समझ से लिखा है। इसको लिखने में किसी का कोई योगदान नहीं है। तथा इस लेख पर किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिये।
Select a shortcode
विश्व के सबसे महान खिलाड़ी
विश्व के सबसे महान क्रिकेट खिलाड़ी [ FAQ ]
Q1: विश्व इतिहास के 5 सबसे महान क्रिकेटर कौन माने जाते हैं?
A: इस सूची में सर डोनाल्ड ब्रैडमैन, Aus. सचिन तेंदुलकर Ind. , ब्रायन लारा, WI रिकी पोंटिंग Aus. और मुथैया मुरलीधरन SL. शामिल हैं। इन खिलाड़ियों ने अपने-अपने दौर में क्रिकेट में बेमिसाल प्रदर्शन किया और कई रिकॉर्ड बनाए।
Q2: सर डोनाल्ड ब्रैडमैन को महान क्यों कहा जाता है?
A: ब्रैडमैन का टेस्ट बैटिंग औसत 99.94 है, जो अब तक के क्रिकेट इतिहास में किसी भी बल्लेबाज़ के लिए अद्वितीय है। उनके प्रदर्शन को अक्सर खेलों के इतिहास की सबसे बड़ी उपलब्धियों में गिना जाता है।
Q3: सचिन तेंदुलकर को ‘क्रिकेट के भगवान’ क्यों कहा जाता है?
A: सचिन तेंदुलकर ने 100 अंतरराष्ट्रीय शतक बनाए, जो एक विश्व रिकॉर्ड है। उनके लंबे करियर और निरंतर प्रदर्शन के कारण उन्हें ‘क्रिकेट का भगवान’ कहा जाता है।
Q4: ब्रायन लारा की सबसे बड़ी पारी कौन सी है?
A: ब्रायन लारा ने टेस्ट क्रिकेट में 400* रन बनाए, जो अब तक का विश्व में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। इसके अलावा, उन्होंने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में 501* रन भी बनाए।
Q5: रिकी पोंटिंग की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने कितने वर्ल्ड कप जीते?
A: रिकी पोंटिंग की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने 2003 और 2007 के दो ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप जीते। वह रनों के मामले में भी टेस्ट और वनडे क्रिकेट के सर्वकालिक शीर्ष बल्लेबाजों में से एक हैं।
Q6: मुथैया मुरलीधरन को इतना खास क्यों माना जाता है?
A: मुरलीधरन ने टेस्ट क्रिकेट में 800 विकेट लिए, जो अब तक का विश्व रिकॉर्ड है। उनकी स्पिन गेंदबाज़ी और निरंतर सफलता ने उन्हें क्रिकेट इतिहास का सबसे सफल गेंदबाज़ बना दिया। उनके bowling से भी बैट्समैन खौफ़ खाते थे ।
Q7: क्या यह सूची बदल सकती है?
A: हाँ, क्रिकेट में नए-नए सितारे उभरते रहते हैं और भविष्य में किसी खिलाड़ी का प्रदर्शन इतना अच्छा हो सकता है कि वह इस सूची में जगह बना ले।
लेकिन दोस्तों आज का समय फटाफट क्रिकेट का है । ऐसी स्थिति में इनके रिकार्ड तोड़ना इतना आसान नहीं सब्र का खेल भी है।

